निलंबित डीआईजी भुल्लर को सीबीआई कोर्ट का झटका, खाते नहीं होंगे डी-फ्रीज

चंडीगढ़ | रोपड़ रेंज के निलंबित डीआईजी एचएस भुल्लर की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है। भुल्लर द्वारा कोर्ट में दाखिल 9 बैंक खातों को डी-फ्रीज करवाने की दो याचिकाओं को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। आरोपी पक्ष ने दावा किया कि उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खातों को डी-फ्रीज किया जाए, क्योंकि उन्हें बिना बैंक खाता प्रयोग किए खर्च चलाने में भी दिक्कतें हो रही है। सीबीआई ने दलील दी कि कुछ खातों को पहले ही डी-फ्रीज करवाया जा चुका है, लेकिन जो खाते अभी फ्रीज हैं। 9 खातों को डी-फ्रीज करवाने को दी दो याचिकाओं को कोर्ट ने खारिज किया सीबीआई ने भुल्लर के मोबाइल डेटा और सीएफएसएल लैब से रिकवर डेटा के अनुसार पंजाब के कई अन्य बड़े अधिकारियों के खिलाफ भी इंटरनल जांच के लिए पहले ही पीई दर्ज कर ली है। इस पीई के अनुसार सीबीआई की जांच टीम ने पंजाब के 2 रिटायर्ड आईपीएस अधिकारियों को हाल ही में इस केस में जांच में शामिल भी कर लिया है। साथ ही जांच टीम अब मौजूदा 3 आईपीएस और 2 आईएएस अधिकारियों के अलावा पंजाब पुलिस के कुछ निचले स्तर के अधिकारियों को भी जांच में शामिल करेगी।

ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *