चंडीगढ़ | पंजाब में आज निकाय चुनाव के नतीजे आएंगे। इन नतीजों पर सभी पार्टियों के दिग्गजों की नजर टिकी है। इस बार बैलेट पेपर से हुए चुनाव में वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी। लोग नतीजे घर बैठे ऑनलाइन देख सकेंगे। जैसे-जैसे वार्डों के फाइनल नतीजे घोषित होंगे, उन्हें तुरंत राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। वार्ड-वाइज नतीजे देखने के लिए आयोग की वेबसाइट https://sec.punjab.gov.in पर “Results of Municipal Elections 2026” टैब के तहत डायरेक्ट लिंक उपलब्ध रहेगा। चुनाव में कुल 7554 उम्मीदवार मैदान में उतरे। 8 नगर निगमों के 396 वार्ड के लिए कुल 1613 उम्मीदवार मैदान में हैं। 75 नगर काउंसिल के 1283 वार्ड के लिए 5141 और 19 नगर पंचायतों के 218 वार्ड के लिए 800 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। कुल 3500683 वोटर हैं। इनमें से 2238241 वोटरों ने अपना मतदान किया था। आप से 1801, कांग्रेस से 1550, शिअद से 1251, भाजपा से 1316, आजाद से 1528, बसपा के 96 और अन्य से 13 उम्मीदवार अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। चुनाव आयोग की तैयारी काउंटिंग हॉल में केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। हर टेबल पर उम्मीदवार का केवल एक काउंटिंग एजेंट मौजूद रह सकता है। उम्मीदवार खुद या उनका चुनाव एजेंट काउंटिंग हॉल में आ सकेंगे और उन्हें रिटर्निंग ऑफिसर की टेबल पर बैठने की अनुमति होगी। हर जिले में चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा रैंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही काउंटिंग सुपरवाइजरों और काउंटिंग सहायकों की तैनाती की जाएगी।
ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS