मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड में कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सोमवार को नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष सुनील झा के सम्मान में उनके पैतृक गांव करमौली में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया। पारंपरिक पाग और दुपट्टा पहनाकर अतिथियों का सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुनील झा ने की, जबकि संचालन कांग्रेस नेता कलाम हुसैन ने किया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष (पूर्वी) नलिनी रंजन झा ‘रूपम’, महिला जिला अध्यक्ष (पश्चिमी) मीना कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा, नगर निगम उपमहापौर अमानुल्लाह खान, जिला परिषद सदस्य दीपक सिंह, बेनीपट्टी प्रखंड अध्यक्ष तथा अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी अतिथियों का मिथिला की पारंपरिक पाग और दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नलिनी रंजन झा ने कहा कि सुनील झा के नेतृत्व में कलुआही में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और कांग्रेस की विचारधारा के साथ एकजुट होकर काम करने की अपील की। महिला जिला अध्यक्ष मीना कुशवाहा ने भी संगठन को मजबूत करने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। महंगाई, शिक्षा और संविधान के मुद्दे पर सरकार को घेरा प्रेस से बातचीत में प्रखंड अध्यक्ष सुनील झा ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों, जवानों और छात्रों से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है और सरकार इन मुद्दों पर गंभीर नहीं है। गांव-गांव अभियान चलाने का ऐलान सुनील झा ने कहा कि कांग्रेस संविधान की रक्षा और जनहित के मुद्दों को लेकर गांव-गांव तथा पंचायत-पंचायत अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता हर टोला और मोहल्ले तक पहुंचकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से जोड़ेंगे तथा छात्रों के हितों और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। साथ ही उन्होंने स्वर्गीय जुगेश्वर झा को याद करते हुए कार्यकर्ताओं में पहले जैसा उत्साह और ऊर्जा पैदा करने का संकल्प दोहराया।
कलुआही में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष को किया गया सम्मानित:गठन मजबूत करने का लिया संकल्प, महंगाई को लेकर सरकार पर कसा तंज