क्वालीफायर-2 मुकाबले में GT ने RR को 7 विकेट से हराया, सूर्यवंशी की तूफानी पारी पर फिर गया पानी, गिल ने लगाया शतक

डिजिटल डेस्क, चंड़ीगढ़। IPL 2026 में आज (29 मई) गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालीफायर-2 मुकाबला खेला गया। जिसमें जीटी ने आरआर को 7 विकेट से हरा दिया। महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (मुल्लांपुर) में राजस्थान ने गुजरात के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए थे। लक्ष्या का पीछा करने मैदान में उतरी गुजरात 18.4 ओवर में 219 रन बना लिए। कप्तान शुभमन गिल ने 53 गेंदों में 104 रन की तूफानी पारी खेली। यह भी पढ़े – ऋषभ पंत का एलएसजी के लिए कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर कैसा प्रदर्शन रहा है? गुजरात के सलामी बल्लेबाजों ने कमाल की पारी खेल। दोनों खिलाड़ियों के बीच 166 रन की साझेदारी हुई। सुदर्शन ने 32 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्का लगाकर 58 रन बनाए। वही, उनका साथ दे रहे शुभमन गिल ने 53 गेंदों में 104 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और 3 छक्के निकले। राजस्थान को हराने के बाद अब गुजरात का मुकाबला 31 मई (रविवार) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। जो जीतेगा वह इस सीजन का विजेता होगा। यह भी पढ़े – 27 करोड़ पाने वाले कप्तान ऋषभ पंत ने कप्तानी से दिया इस्तीफा, फ्रेंचाइजी ने दी जानकारी, जाने क्या रही वजह? राजस्थान के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने 47 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 96 रन बनाए। सूर्यवंशी के अलावा रवींद्र जडेजा ने 45 रन बनाए। बाकी टीम के बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए। यशस्वी जायसवाल ने 01 रन, ध्रुव जुरेल ने 07 रन, कप्तान रियान पराग ने 11 रन, दासुन शनाका ने 03 रन, जोफ्रा आर्चर ने 07 रन और डेनोवन फरेरा ने 11 गेंदों में 38 रन कर नाबाद रहे। फरेरा की पारी में 2 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। आईपीएल 19वें सीजन में गिल अब तक 722 रन बना चुके हैं। यह इस टूर्नामेंट दूसरी बार है, जब गिल ने एक सीजन में 700 रनों का आंकड़ा पार किया हो। इससे पहले वह साल 2023 में उन्होंने 890 रन बनाए थे। यह भी पढ़े – बीसीसीआई ने आईपीएल में ‘खिलाड़ी और मैच अधिकारी क्षेत्र’ के अंदर स्मार्ट ग्लास पर लगाया बैन, उल्लंघन करने पर लगेगा जुर्माना

ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *