घरेलू विवाद में मंझले भाई की हत्या:नालंदा में छोटे भाई ने चाकू से किया हमला, बीच-बचाव के लिए पहुंचे पिता पर भी किया वार

नालंदा में घरेलू विवाद में मंझले भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। बीच-बचान करने गए पिता और छोटे भाई पर भी चाकू से जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। मृतक की पहचान सिंटू कुमार(30) के तौर पर हुई है। घायलों में मृतक के पिता सुनील पंडित और छोटा भाई विपिन कुमार शामिल है। गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना रहुई थाना क्षेत्र के पेशौर गांव की है। ‘झगड़ा छुड़ाना गया तो चाकू मार दिया तो मार दिया चाकू’ घायल विपिन कुमार ने बताया कि मेरा मंझला भाई संजित कुमार गली में घूम रहा था। इसी दौरान सिंटू और संजीत के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। उस वक्त मैं और मेरे पिता घर में खाना खा रहे थे। जब हमने झगड़े की आवाज सुनी तो बिना हाथ धोए ही दौड़कर बाहर गए। दोनों को छुड़ाकर वापस ले आए। जब मैं संजीत को पकड़कर घर ले जाने के लिए मुड़ा, तो उसने मुझ पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसने पापा को भी चाकू मार दिया। फिर बड़े भाई सिंटू को भी चाकू से गोद दिया। ‘पहले से क्या विवाद था, इसकी जानकारी नहीं है’ मृतक के ममेरे भाई मंटू ने बताया कि उन्हें सिर्फ घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद अस्पताल पहुंचा। हमें नहीं पता कि उनके बीच पहले से क्या विवाद था और किस बात को लेकर झगड़ा हुआ। हम काफी समय से अपने नानी घर नहीं गए थे। इस हमले में दो लोगों को चाकू लगा है, जिन्हें रेफर किया गया है। एक की मौत हो गई है। ‘पहले धमकी मिली थी’ वहीं, मृतक की पत्नी उर्मिला देवी ने कहा कि घर में बंटवारे को लेकर कुछ बात थी। घर सही से बंटा था या नहीं, यह तो वही जाने, लेकिन कुछ दिन पहले संजीत(आरोपी) ने कहा था कि वह गोली मारकर जान ले लेगा। बुधवार उसने पकड़कर चाकू मार दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी सूचना मिलते ही रहुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घटना के असल कारणों का पता लगा रही है। रहुई थाना प्रभारी ललित विजय ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Posted in top

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *