दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में बुधवार सुबह हल्की-हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान आंधी, बिजली चमकने और 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है.
दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बूंदाबांदी, IMD ने कई इलाकों में जारी किया अलर्ट