बकरीद : लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद

निसरपुर | नगर में गुरुवार को मुस्लिम समाज ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व भाईचारे और श्रद्धा के साथ मनाया। मुख्य नमाज सुबह 9 बजे कुक्षी-बड़वानी रोड स्थित मस्जिद में अता की गई। शहरकाजी ने नमाज अता कराते हुए देश में अमन-चैन, भाईचारे और शांति की दुआ मांगी। ईद के अवसर पर नगर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन नमाज अता करने पहुंचे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। जामा मस्जिद में भी विशेष नमाज अता की गई। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *