जम्मू, 6 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन सोमवार को पहली बार जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे। उनके दो दिवसीय दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ वह पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और संगठन के विभिन्न स्तरों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान आगामी पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा होगी।
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का जम्मू दौरा, सतपाल शर्मा बोले- ‘कार्यकर्ताओं में बढ़ा उत्साह’