महापुरुषों की प्रतिमाओं पर लगेंगी छतरियां

शहर में स्थापित महापुरुषों एवं महान विभूतियों की प्रतिमाओं के सम्मान और संरक्षण के लिए विधायक शैलेंद्र जैन ने महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने बताया कि नगर की सभी प्रतिमाओं पर सम्मानपूर्वक छतरियां लगाई जाएंगी। इसके लिए पहले विधायक निधि से कार्य कराने का प्रयास होगा और यदि किसी तकनीकी कारण से ऐसा संभव नहीं हुआ तो वे अपने निजी व्यय से यह कार्य कराएंगे। विधायक जैन ने कहा कि महापुरुषों ने अपना जीवन समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए समर्पित किया है इसलिए उनकी प्रतिमाओं का संरक्षण हमारा नैतिक दायित्व है। छतरियां लगने से प्रतिमाएं धूप, बारिश और अन्य मौसमी प्रभावों से सुरक्षित रहेंगी तथा उनका सौंदर्य भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल नई पीढ़ी को महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ने का भी माध्यम बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *