वीरपुर कॉलेज में 70 छात्रों का नामांकन:प्रथम चयन सूची के बाद 19 सीटें रिक्त

वीरपुर प्रखंड के खरमौली स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रम की प्रथम चयन सूची के आधार पर सोमवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। इस सूची में शामिल 89 अभ्यर्थियों में से कुल 70 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। नामांकन के अंतिम दिन 27 विद्यार्थियों ने दाखिला कराया। शाम पांच बजे तक नामांकन काउंटर पर छात्रों की भीड़ देखी गई। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। नामांकन प्रभारी सह सहायक प्रोफेसर डॉ. विजय कुमार दास और नामांकन सहायक रवि रंजन कुमार ने जानकारी दी कि शेष रिक्त सीटों का विवरण विश्वविद्यालय को भेज दिया जाएगा। विश्वविद्यालय द्वारा दूसरी चयन सूची जारी होने के बाद इन सीटों पर नामांकन कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *