सुकमा के तुमलपाड़ में बुनियादी सुविधाओं की मांग:कांग्रेस नेताओं के साथ ग्रामीणों ने सीईओ से की मुलाकात, प्रशासन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया

सुकमा जिले के ग्राम तुमलपाड़ के ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, सड़क और पीडीएस भवन जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी के साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) मुकुंद ठाकुर से मुलाकात की। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं बताते हुए जल्द समाधान की मांग की। सीईओ मुकुंद ठाकुर ने ग्रामीणों की बात ध्यान से सुनी और जल्द ही समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को भी जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इससे ग्रामीणों में उम्मीद और उत्साह देखने को मिला। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा कि उनकी कोशिश है कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे और गांवों में बुनियादी सुविधाएं जल्द उपलब्ध हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *