भास्कर संवाददाता | विदिशा सीएम हेल्पलाइन के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। 1 महीने में 4843 शिकायतें बढ़ी हैं। 27 मई तक सीएम हेल्पलाइन में 16788 शिकायतें दर्ज हैं। 20 अप्रैल की स्थिति में 11945 मामले पेंडिंग थे। 3529 शिकायतों के साथ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग टॉप पर चल रहा है। एक साल बाद भी कई छोटे-छोटे मामलों का निराकरण नहीं हुआ है। समस्याओं के निराकरण के लिए लोग अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। हर सप्ताह जनसुनवाई होने के बाद भी सीएम हेल्पलाइन में समस्याओं का अंबार बढ़ता जा रहा है। पेंडिंग मामलों में विदिशा जिले का प्रदेश में 14वां स्थान है। एल-4 की सूची में शामिल विभागों को शिविरों के माध्यम से विशेष निराकरण कराने को कहा गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में सबसे ज्यादा पेंडेंसी : जिले के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में सबसे ज्यादा 3529 मामले पेंडिंग हैं। इसी तरह खाद्य आपूर्ति विभाग में 3008, राजस्व विभाग में 3252 और राज्य नागरिक आपूर्ति विभाग में 506 शिकायतें पेंडिंग बताई जा रही हैं। आपूर्ति विभाग में 546 शिकायतों का निराकरण नहीं हुआ है। आवेदन देने के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण : राजीव नगर, भोपाल निवासी प्रताप रघुवंशी ने उदयनगर कॉलोनी, विदिशा में अतिक्रमण हटवाने संबंधी आवेदन 6 मई को नगरपालिका में दिया था। लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। बिजली के खंभे शिफ्ट कराए लेकिन भुगतान नहीं किया करीब 1 साल पहले, 4 जून 2025 को जितेंद्र अहिरवार ने शिकायत की थी। उन्होंने आचार्य कॉलोनी में बिजली की लाइन शिफ्ट करवाने का काम किया था। लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया गया है।
ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS