वरला/बलवाड़ी| वरला थाना क्षेत्र में मोहन पड़ावा नर्सरी के पास बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने पूर्व विधायक के वाहन पर पथराव किया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। ग्राम हिंगवा निवासी पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता ग्यारसीलाल रावत ने गुरुवार को वरला पुलिस थाने में शिकायत आवेदन दिया। आवेदन के अनुसार 27 मई की रात करीब 10 बजे वे सेंधवा से गृहग्राम हिंगवा जा रहे थे। इसी दौरान मोहन पड़ावा नर्सरी के पास अज्ञात बदमाशों ने उनके वाहन पर पत्थरों से हमला कर दिया। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस प्रकार की घटनाएं क्षेत्र में अन्य वाहनों के साथ भी हो चुकी हैं।
ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS