जमीन विवाद में लाठी से पीट मां की हत्या की, बेटी गंभीर

भास्कर संवाददाता| हरदा/हंडिया हंडिया थाना क्षेत्र के डुमलाय में बुधवार रात जमीन विवाद में लाठी और पत्थरों से पीट-पीटकर एक महिला की हत्या कर दी गई। उसकी 16 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हत्या के आरोपी मृतका का देवर सुंदरलाल गुर्जर और उसका बेटा कपिल गुर्जर फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। एसआई जितेंद्र वैष्णव ने बताया कि नीता (40) पति जगदीश और उसकी बेटी रानी गुर्जर का गांव में ही रहने वाले देवर सुंदरलाल गुर्जर (50) और उसके बेटे कपिल गुर्जर (21) से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आए दिन विवाद होता रहता था। बीती रात भी सुंदरलाल और नीता के बीच विवाद हुआ। गुस्साए बाप- बेटे ने रात में लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी बेटी रानी को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। मृतका नीता के पति जगदीश की करीब दो साल पहले मौत हो चुकी है। मां- बेटी दोनों घर में अकेली रहती थीं। एसआई वैष्णव ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिला अस्पताल में भर्ती किशोरी।

ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *