भास्कर संवाददाता| खंडवा तीन पुलिया फ्लाई ओवर ब्रिज के ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के लिए तीन महीने से नक्शा बनकर तैयार है लेकिन इस पर काम 6 महीने में पूरा होगा। क्योंकि इस ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के लिए अंडर पास से पहले रिटेनिंग वाल खड़ी की जाएगी। तीन पुलिया अंडर पास से स्टेशन रोड की ओर आवागमन को बंद किया जाएगा। जो फिलहाल संभव नहीं है। क्योंकि सेतु निर्माण विभाग ने ब्रिज का काम पूरा करने के लिए डेडलाइन दिंबसर-2026 तय की है। ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए तीन पुलिया-रेलवे स्टेशन रोड से दुकानों को हटाने काम भी अधर में है। जिला प्रशासन द्वारा दुकानों को शिफ्ट करने के लिए जमीन चिन्हित करने के बाद कार्रवाई रोक दी गई है। बंद करना पड़ेगा तीन पुलिया अंडर पास ^तीन पुलिया के पास ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के लिए प्लान बनकर आ चुका है। यहां पर तीन पुलिया अंडर पास को बंद करके रिटेनिंग वाल का काम किया जाएगा। – विनोद बरकने, एसडीओ, सेतु निर्माण विभाग
ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS