अमृतकौर अस्पताल में फायर सिस्टम अपग्रेड, जल्द मिलेगी फायर एनओसी

भास्कर न्यूज|ब्यावर अलग-अलग जगह आगजनी की घटनाओं के बाद राजकीय अमृतकौर अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा मानक मजबूत करने की कार्रवाई तेज कर दी है। मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर फोकस है। फायर एनओसी अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। विगत दिनों कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई एमआरएस बैठक में अस्पताल के फायर फाइटिंग सिस्टम और सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं पर सहमति बनी थी। इसके लिए बजट भी स्वीकृत हुआ था। जिस काम के लिए 9.5 लाख की राशि तय की गई थी, उसे फर्म के जरिए 5.5 लाख में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करवा लिया गया। इससे अस्पताल के बजट की बड़ी बचत हुई। फायर फाइटिंग सिस्टम का काम पूरा होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने फायर एनओसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। इसी प्रक्रिया में नगर परिषद की तकनीकी टीम ने अमृतकौर अस्पताल का दौरा किया। टीम ने पूरी बिल्डिंग का निरीक्षण किया। सुरक्षा मानकों की जांच के लिए जरूरी मेजरमेंट लिए। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अस्पताल में अत्याधुनिक अग्निशामक उपकरण और सिस्टम पूरी तरह क्रियाशील हैं। नगर परिषद से जल्द फायर एनओसी जारी होने की उम्मीद जताई गई है। इससे अस्पताल में आने वाले हजारों मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा पुख्ता हो सकेगी।

ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *