मानसिंह चौराहा से म्यूजियम तक:पड़ाव आरओबी से बिगड़ रही ट्रैफिक व्यवस्था, अब सर्वे से तलाशेंगे रास्ता

सात साल पहले मानसिंह चौराहे से एसकेवी के बीच (पड़ाव नया पुल) तैयार हुए आरओबी रूट की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए अब ज्वाूइंट सर्वे किया जाएगा। ये सर्वे जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस, लोक निर्माण विभाग की टीमें संयुक्त रुप से करेगी। इस सर्वे के जरिए पड़ाव नए आरओबी से सिंधिया कन्या विद्यालय (एसकेवी) होते हुए एलआईसी तिराहे तक रोजाना बार-बार लग रहे ट्रैफिक जाम का समाधान तलाशा जाएगा। सोमवार को हुए जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इस ज्वाॅइंट सर्वे को हरी झंडी दी गई है। बैठक में मुद्दा उठा था कि म्युजियम तिराहे से एलआईसी तिराहे होते हुए पड़ाव पुल तक जाम की समस्या बढ़ गई है। शाम होते ही इतने रूट पर वाहन रेंगने की स्थिति में आ जाते हैं और फिर वाहन चालक 20-30 मिनट तक के जाम का शिकार होते हैं। 4 प्वाइंट… ट्रैफिक डायवर्जन से बढ़ा लोड, 2 तिराहों पर एक्सीडेंट प्वाॅइंट टीम ज्वॉइंट सर्वे करके रिपोर्ट देगी सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इस रोड़ पर ट्रैफिक जाम का मामला आया था। जिस पर तय हुआ है कि यहां विभिन्न विभागों की टीम ज्वाइंट सर्वे करके रिपोर्ट तैयार करेगी। जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। – सीबी प्रसाद, एडीएम

ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *